तमिलनाडु, कर्नाटक व आंध्र में भारी बारिश, जगह-जगह जल जमाव से परेशानी

चेन्नई : दक्षिण भारत में बेमौसम की बारिश का सिलसिला कायम है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक व आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को एक बार फिर भारी बारिश हुई है और इस कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, जिससे लोगों की परेशानी बढ गयी है। बेमौसम की इस बारिश से रबी फसलों को भी नुकसान का खतरा है।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जल भराव हुआ है। बेंगलुरु के केंद्रीय विहार अपार्टमेंट के पास जल भराव की तसवीरें न्यूज एजेंसी एएनआइ ने जारी की है।
कर्नाटक: भारी बारिश से बेंगलुरु में कई जगहों पर जलभराव हुआ। तस्वीरें बेंगलुरु के केंद्रीय विहार अपार्टमेंट की हैं। pic.twitter.com/BVL9EKjJs4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2021
#WATCH कर्नाटक: बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। pic.twitter.com/cLvIj5wMmQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2021
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के वडापलानी में लगातार हो रही बारिश से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है।
#WATCH तमिलनाडु: चेन्नई के वडापलानी में लगातार हो रही बारिश से जलभराव हुआ। pic.twitter.com/HbeoUdlvj0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2021
वहीं, आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले एक तालाब में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर इलाके के 18 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। इलाके को खाली कराया जा रहा है। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।
आंध्र प्रदेश: चित्तूर ज़िले के एक तालाबों में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर इलाके के 18 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। इलाके को खाली कराया जा रहा है। NDRF और SDFR की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। pic.twitter.com/JJ9vn1RESp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2021


