राजस्थान में गहलोत मंत्री परिषद का पुनर्गठन, मंत्रियों ने ली शपथ, सब बोले – हम खुश

जयपुर : राजस्थान में रविवार को मंत्रियों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलवायी। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपस्थित थे और इस तरह गहलौत कैबिनेट का पुनर्गठन हो गया। ऐसा प्रयास गहलौत और सचिन पायलट गुट में संतुलन बनाने के लिए किया गया है और ऐसा महासचिव प्रियंका गांधी की सलाह पर किया गया है। इसके बाद सचिन पायलट ने संतोष जताया है और कहा है कि उन्हें संगठन जो काम सौंपेगा वह उसे करेंगे।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज, हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मा​लविया, रामलाल जाट और महेश जोशी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनके अलावा, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण ली।


इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, लोग बहुत खुश हैं, आज से हमारी अगले चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। जनता की सरकार से अपेक्षाओं को हम पूरा करके दिखाएंगे।

सचिन पायलट ने इस संबंध में कहा, महिलाओं, किसानों, आदिवासियों को आरक्षण दिया गया है। राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बने इस पर ध्यान है। मंत्री परिषद के गठन में प्रियंका गांधी के कहने का पालन किया गया। मुझे पार्टी जो काम देगी मैं उसे करूंगा।

उन्होंने कहा, नई कैबिनेट में 4 दलित मंत्रियों को जगह दी गयी है। हमारी पार्टी चाहती है कि दलित, उपेक्षित, पिछड़े लोगों का प्रतिनिधित्व हर जगह होना चाहिए। काफी समय से हमारी सरकार में दलितों का प्रतिनिधित्व नहीं था अब भरपाई की है। आदिवासियों का भी प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More