जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मारा गिराया, अबतक कुल 133 आतंकी ढेर

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पायी। कश्मीर रेंज के आइजी विजय कुमार ने बताया कि आज की मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों को मिलाकर हम अबतक 133 आतंकी मार चुके हैं, जिसमें आतंकियों के बहुत से कमांडर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हमने लगभग 39 आतंकवादियों को जिंदा भी पकड़ा है।

आइजी विजय कुमार के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों के नाम शिराज मौलवी और यावर भट्ट हैं। शिराज मौलवी 2016 से आतंकी के रूप में सक्रिय था और वह मासूम युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करता था। वह डिस्ट्रिक कमांडर का ओहदा रखता था। वह आम लोगों की हत्या में भी शामिल रहा है। यह मुठभेड़ कुलगाम में हुई थी। मौके से हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया है।


आइजी विजय कुमार ने कहा है कि श्रीनगर में एक और आतंकवादी मारा गया है जिसका नाम आमिर रियाज है। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, श्रीनगर में मारा गया आतंकी आतंकी संगठन मुजाहिदीन गजवतुल हिंद से जुड़े थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More