राजस्थान के बाड़मेर में यात्री बस व ट्रक में भीषण टक्कर, आठ की मौत, पीएम ने मदद की घोषणा की

जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार, 10 नवंबर को एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा यात्री बस एवं ट्रक की टक्कर से हुआ। हादसा बाड़मेर-जोधपुर हाइवे पर हुआ। हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने जिलाधिकारी को मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया। साथ ही पीड़ितों की बेहतर चिकित्सा कराने को कहा।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में पचपदरा के पास एक बस और ट्रक की टक्कर हुई जिसमें कई लोगों की मौत हुई व कई अन्य घायल हुए। एसपी दीपक भार्गव ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की।


इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है। उन्होंने इसके साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का एलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के निकट परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान किया। यह सहायता प्रधानमंत्री राहत कोष से की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More