मिलिए हमारे गांव, खेत, खलिहान के पद्म अवार्ड पाने वाले शानदार शख्सियतों से

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने सोमवार को बाद आज दूसरे दिन मंगलवार को भी देश के विभिन्न हिस्सों के पदम पुरस्कार प्राप्त कर्ताओं को अवार्ड एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें पूर्व से मशहूर कई शख्सियत सहित गांव, खेत, खलिहान में काम करने वाले वैसी बेमिसाल शख्सियत शामिल हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेमिसाल काम किया है। काम करने के दौरान उन्होंने ऐसे किसी सम्मान की कामना नहीं की थी, लेकिन काम की वजह से वे आज भारत के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए हैं।
लाइव📡: राष्ट्रपति #RamNathKovind वर्ष 2021 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं
यूट्यूब: https://t.co/opLMsy1KCi
फेसबुक: https://t.co/tstAZjCzbI#PadmaAwards #PeoplesPadma https://t.co/VrlXT4aTDK— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) November 9, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने मंगलवार को आदिवासी महिला भूरी बाई को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। भूरी बाई को पदमश्री मिला है। भूरी बाई ने बताया कि वे आदिवासी भील पेंटिंग करती हैं और इसके लिए उन्हें सम्मान मिला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मिट्टी से पेंटिंग की शुरुआत की। भूरी के अनुसार, वे भोपाल के भारत भवन में मजदूरी करती थीं और उसके साथ पेंटिंग भी बनाती थीं। आज वे देश-विदेश में जाती हैं। उन्होंने कहा कि वे यह सम्मान पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि जिन्होंने उन्हें काम किया था उन्होंने लोक कला को मिट्टी की दीवारों से कैनवास पर स्थानांतरित करने के लिए प्रोत्साहित किया। आज उनकी पेंटिंग देश विदेश में बिकती है। उन्होंने इस सम्मान के लिए प्रसन्नता प्रकट की।
I have been into paintings since childhood. When I started working as a labourer, I was encouraged by my employer to transfer folk art from the mud walls to canvasses. Today my paintings are sold abroad. Glad for this honour: Tribal woman Bhuri Bai on receiving Padma Award pic.twitter.com/zDtAKQqaWX
— ANI (@ANI) November 9, 2021
राष्ट्रपति ने कृष्णम्मल जगन्नाथन को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें पद्म भूषण अवार्ड मिला है। उन्होंने पुरस्कार पाने के बाद कहा कि वे इसे पाकर बहुत खुश हैं और दबे कुचले लोगों के लिए काम जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि इस काम को जारी रखने के लिए यह उनके लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है।
I am very happy to receive this award from the President. It’s a great encouragement for me to continue my social work and uplift the downtrodden people: Social worker Krishnammal Jagannathan on receiving the Padma Bhushan award. pic.twitter.com/suXZINciNa
— ANI (@ANI) November 9, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लद्दाख के छुल्टिम छोंजोर को पदमश्री से सम्मानित किया। उन्होंने अकेले लद्दाख के रामजक गांव में एनडीडी रोड के 40 किलोमीटर हिस्से का निर्माण किया है।
President Ram Nath Kovind today presented Padma Shri to Ladakh’s Chhultim Chhonjor for Social Work. He single-handedly constructed a 40-km stretch of NPD road from Ramjak to Kargyak village in Ladakh: Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/IxxMvQ8MJ7
— ANI (@ANI) November 9, 2021
राष्ट्रपति ने श्रीमती पूर्णमासी जानी को पद्मश्री से सम्मानित किया। वे ओडिशा के कंधमाल जिले की एक आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता और आध्यात्मिक नेता हैं। वह ओडिशा कि एक प्रमुख कुई कवयित्री हैं, जो अपने भक्ति गीतों और कविताओं के लिए जानती जाती हैं, जिन्हें वे इसी बोली में गाती हैं।
President Kovind presents Padma Shri to Smt. Purnamasi Jani for Art. She is a tribal social activist and spiritual leader from the Kandhamal district of Odisha. She is a noted Kui poetess from Odisha known for her devotional songs and poems which she sings in Kui dialect. pic.twitter.com/kXiSGgIAsa
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 9, 2021


