प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, जानिए आज किन बिंदुओं पर देश को किया संबोधित

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 24 अक्टूबर 2021 को अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कोविड टीकाकरण के 100 करोड़ आंकड़े सहित विभिन्न बिंदुओं पर बोला।


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कि मैं अपने देश, अपने देश के लोगों की क्षमताओं से अच्छे से परिचित हूं। मैं जानता हूं कि हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ता देशवासियों के टीकाकरण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे वैक्सीन कार्यक्रम की सफता भारत के सामर्थ्य को दिखाती है, सबके प्रयास के मंत्र की शक्ति को दिखाती है।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सौभग्य है कि मुझे बागेश्वर आने का अवसर मिला था वो एक प्रकार से तीर्थ क्षेत्र रहा है, वहां पुरातन मंदिर वगैरह भी हैं, मैं बहुत प्रभावित हुआ था सदियों पहले हमारे लोगों ने काम किया होगा। पीएम मोदी ने कहा कि अगले रविवार 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जन्म जयंती है, मन की बात के हर श्रोता की तरफ से मैं लौहपुरुष को नमन करता हूं। हम सभी की जिम्मेवारी है कि हम एकता के संदेश देने वाली किसी न किसी गतिविधि से जरूर जुड़ें।

 

पीएम मोदी ने कहा कि अगले महीने भारत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाएगा, उनके जीवन ने हमें कई चीजें सिखाई जैसे, अपनी संस्कृति पर गर्व होना, पर्यावरण की देखभाल करना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का प्रभाव व उसकी शक्ति बढाने में भारत की नारी शक्ति ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा दुनिया की बेहतरी के लिए काम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि धरती को बेहतर जगह बनाने में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के उन पहले देशों में जिसने ड्रोन की मदद से अपने गांवों का डिजिटल रिकार्ड तैयार किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More