अमरिंदर सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी, किसानों का मुद्दा हल होने पर BJP के साथ करेंगे गठजोड़

चंडीगढ : कांग्रेस से निकलने के लिए मजबूर किए गए पंजाब के पूर्व मुख्यंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। वे जल्द पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी के साथ किसानों का मुद्दा हल होने पर गठबंधन कर सकते हैं।

अमरिंदर सिंह पूर्व में एक से अधिक बार भाजपा नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिल चुके हैं और उन्हें किसानों के मुद्दे हल करने और कृषि कानून वापस लेने का सुझाव दे चुके हैं।

अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वे तबतक आराम नहीं करेंगे जब तक अपने प्रदेश के लोगों का भविष्य सुनिश्चित न कर दें। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी किसानों एवं पंजाब के लोगों के लिए काम करेगी।

उनकी ओर से उनके मीडिया एडवाइजर ने बयान जारी किया है।

अगले साल के आरंभ में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ सीट का बंटवारा भी करेंगे। संभव है उनके सुझाव पर केंद्र सरकार किसानों का आंदोलन खत्म करने के लिए भी कोई नई राह निकालने में कामयाब हो।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More