भारी बारिश के कारण जान-माल का नुकसान, फसलें हो रही हैं बर्बाद

नयी दिल्ली : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केरल में अत्यधिक बारिश के कारण हुए भूस्खलन से जहां 27 लोगों की जान चली गयी है, वहीं कई जगहों पर लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
अत्यधिक बारिश की वजह से धान की पकती फसलों को भी नुकसान होने का भय है। हरियाणा के रोहतक में बारिश के कारण धान की फसल बर्बाद हो गयी।
हरियाणा: बारिश के कारण रोहतक में धान की फसल बर्बाद हुई।
एक किसान ने बताया, “यहां कल बारिश और आंधी आई, उसके बाद आप खुद देखिए धान की फसल का क्या हाल हो गया है। सारी फसल बिछ गई है, सब कुछ बर्बाद हो गया है। खेत से सिर्फ़ 25% फसल ही निकल पाएगी। मेहनत से की गई पूरी खेती बर्बाद हो गई।” https://t.co/MQQB07U4RH pic.twitter.com/82WF77b576
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2021
यहां के एक एक किसान ने बताया, यहां कल बारिश और आंधी आयी, उसके बाद आप खुद देखिए धान की फसल का क्या हाल हो गया है। सारी फसल बिछ गयी है, सब कुछ बर्बाद हो गया है। खेत से सिर्फ 25 प्रतिशत फसल ही निकल पाएगी। मेहनत से की गई पूरी खेती बर्बाद हो गयी।
वहीं, उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। बद्रीनाथ धाम में पड़ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


