कैटरीना कैफ संग जल्द सगाई कर सकते हैं एक्टर विक्की कौशल, कही यह बात

मुंबई : एक्टर विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्द सगाई कर सकते हैं। यह बात खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू में कही है। पिछले दिनों उनके इंगेजमेंट की खबरें मीडिया में आने से जुड़े सवाल पर विक्की कौशल ने कहा कि यह समय भी आएगा और हम जल्द सगाई कर लेंगे। मालूम हो कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

33 साल के अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म सरदार उधम सिंह को लेकर तारीफ मिल रहे हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हो रही है।

इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी सगाई और शादी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया के लोगों पर अपने रोके की खबर फैलाने का दोष मढते हुए कहा कि जब ऐसा होगा तो पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही सगाई कर लेंगे।

हाल में उधम सिंह की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें अभिनेत्री कैटरीना कैफ पहुंचीं। इस फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय की सारा अली खान ने भी खूब तारीफ की।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More