सिंघु बॉर्डर पर युवक की बेरहमी से हत्या, दिल दहलाने वाला Video-Photo वायरल

नयी दिल्ली : दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर एक 35 वर्षीय युवक की गुरुवार, 14 अक्टूबर की रात बेरहमी से हत्या कर दी गयी। इस हत्याकांड का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और हर कोई इस मामले में कार्रवाई व न्याय की मांग कर रहा है। मारे गए युवक की पहचान पंजाब के तरनतारन के लखबीर सिंह के रूप में हुई है।

उस युवक का शव संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के निकट बरामद हुआ है। मालूम हो कि पिछले कई महीनों से मोदी सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ किसानों के जारी आंदोलन का एक प्रमुख केंद्र सिंघु बॉर्डर है।


सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनस्थल के पास युवक का हाथ काटकर उसे लटकाया गया था। उसके शरीर पर धारदार युवक से हमले के निशान मिले हैं। उसे हाथ काट कर लटकाया है और तसवीर भयावह दृश्य उत्पन्न कर रहा है।


शुक्रवार सुबह पांच बजे कुंडली थाने को यह सूचना मिली कि किसान आंदोलन स्थल के पास एक आदमी का हाथ्ज्ञ कटा हुआ शव है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मृत हाल में लटका हुआ पाया। अभी तक इस हत्याकांड के पीछे किसका हाथ है, यह खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और वायरल हुए वीडियो की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More