साइबर अपराधियों का गैंग चलानेवाला ईशान गिरी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़िये कैसे करता था ठगी

रामगढ़: राज्य के डीजीपी एमवी राव ने साइबर अपराध को लेकर बीते दिनों ही पुलिस मुख्यालय में आला-अधिकारियों के साथ बैठक किये. साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए उन्होंने नई रणनीति पर काम करने के लिए आला-अधिकारियों को निर्देश दिये. पुलिस के तत्परता के कारण प्रदेश विभिन्न हिस्सों में लगातार साइबर अपराधी गिरफ्तार हो रहें हैं.
रांची से मात्र 35 किलोमीटर दूर रामगढ़ जिला को साइबर अपराधी का मुखिया हत्थे चढ़ा है. मिली जानकारी के अनुसार साइबर अपराधी के गैंग चलानेवाला ईशान गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. ये मुख्यरुप से रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र किशोरगंज का निवासी है.
क्या है मामला
रामगढ़ जिला के गोला रोड चट्टी बाजार निवासी अनिकेत दांगी ने रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन दिया और कहा कि गोला रोड चट्टी रोड़ में दी मोबाइल नामक उनकी दुकान है. 26 सितंबर को ईशान गिरी ने 23,200 की कीमत का एक ओप्पो मोबाइल खरीदा. फोन पे के माध्यम से उसने पैसा ट्रांजेक्शन किया. इसके बाद मेरे मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया और वह मोबाइल लेकर चला गया. जब खाता में बैलेंस चेक किया तो पता चला कोई भी पैसा नहीं आया.
अगले दिन वह देर शाम को दिखाई दिया.स्थानीये लोगों की मदद से उसे पकड़ा और उसके पास से मोबाइल जब्त किया गया. इसी क्रम में पुलिस ने ईशान गिरी गिऱफ्तार कर लिया. रामगढ़ थाना प्रभारी विद्या शंकर के अनुसार ईशान गिरी गैंग चलता है और ऐसे दुकान और मॉल को निशाना बनाता है. जहां पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मौजूद हो.


