भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने किसानों के हाल व कृषि विधेयक को लेकर तैयार किया यह गाना, सुनिए

पटना : चर्चित युवा भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने अब किसानों की समस्या पर एक गाना तैयार किया. उन्होंने यह गाना कृषि बिल को लेकर तैयार किया है जिसे मोदी सरकार ने तमाम विरोध के बावजूद संसद में पारित करवा लिया है. इसके साथ ही नेहा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है: मैंने हमेशा कहानियों में यही पढा है कि एक गरीब किसान था, जाने वो दिन कब आएगा जब कहानियों में एक अमीर किसान था जैसी बातें लिखी जाएंगी.
भादो आषाढ़ चाहे जेठ के घाम, केहू बूझे नाहीं… (किसान गीत)
गीतकार – स्वयं मैं.#धरोहर#कृषि_अध्यादेश
मैंने हमेशा कहानियों में यही पढ़ा है कि “एक गरीब किसान था”
जाने वो दिन कब आएगा जब कहानियों में “एक अमीर किसान था” जैसी बातें लिखी जाएंगी. pic.twitter.com/aHcHqJcob9
— Neha Singh Rathore (@NehaFolksinger) September 21, 2020
नेहा के नए भोजपुरी गीत के बोल हैं: भादो आषाढ चाहे जेठ के घाम, केहूं बुझे न कोहीं, 12 महीना न करही अराम, बुझे न दिन, अरे खेतवा में रोपनी किसनवा करे ला हो, खून पसीना से सींचे ला, बद से बदतर बा बिजली पानी के झाम, 12 महीने न करे आराम, केहूं बूझे नाहीं.
घरवा दुआर के सिवाने में सुतेला, सुते उठे रात भर जागेला हो. फसल के मिले न उचित दाम केहु. बूझे ना ही केहूं. मंत्री विधायक नेता डिंग मारे ल हो, कुर्सी पे बैठ कर कुर्सी तोड़े ल हो. 12 महीना न करे आराम केहूं.
इससे पहले नेहा सिंह राठौर ने भी कई मोदी विरोधियों की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में सेलिब्रेट करते हुए सोशल मीडिया पर कई गाने पोस्ट किया था.
नेहा सिंह राठौर का एक दूसरा गाना नीचे सुनिए :
सइयाँ के दिल्ली में बा नोकरिया…#मजदूर_गीत#धरोहर
गायिका एवं गीतकार – नेहा सिंह राठौर pic.twitter.com/s5D71Z9ORm
— Neha Singh Rathore (@NehaFolksinger) September 20, 2020


