#MahendraSinghDhoni महेंद्र सिंह धौनी व सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

Indian cricketer Mahendra Singh Dhoni announces retirement from international cricket
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है. उन्होंने यह एलान 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन किया. न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, धौनी ने यह एलान कर दिया है.
महेंद्र सिह धौनी के संन्यास लेने के एलान के कुछ ही देर बाद सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया.
Indian cricketer Mahendra Singh Dhoni announces retirement from international cricket. pic.twitter.com/3UwE6ZXfK6
— ANI (@ANI) August 15, 2020
India all-rounder Suresh Raina also announces retirement from international cricket
— Press Trust of India (@PTI_News) August 15, 2020
लंबे समय से धौनी के संन्यास को लेकर अटकलें लगायी जा रही थीं. 31 वर्षीय धौनी का भारत को क्रिकेट का विश्व कप दिलाने का श्रेय जाता है. धौनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है, प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
महेंद्र सिंह धौनी फिलहाल आइपीएल में खेलते रहेंगे.


