बरहेट के थानेदार हरीश पाठक के खिलाफ डीजीपी ने आपराधिक मामला दर्ज करने का दिया आदेश, होगा स्पीडी ट्रायल

रांची : झारखंड के डीजीवी एमवी राव ने बरहेट में राखी कुमारी नाम की लड़की से मारपीट करने, बाल पकड़ कर खींचने व गंदी गालियां देने का आरोपी थानेदार हरीश पाठक के खिलाफ राज्य के डीजीपी एमवी राव ने आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री को एक ट्वीट के जवाब में एमवी राव ने कहा है कि इस मामले में उन्हें जांच रिपोर्ट मिली है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उस पर आपराधिक मामला दर्ज कर जांच तेज करने को कहा है ताकि उसका स्पीडी ट्रायल हो सके.
Sir, received the enquiry report. On perusing the contents of the report, I have ordered to file a criminal case against the accused Inspector Harish Pathak. Investigation to be expedited to facilitate speedy trial. @JharkhandPolice is for and with the people now and always 🙏
— Mandava V Rao (@MVRaoIPS) July 28, 2020
मालूम को कि 22 तारीख को अपने प्रेमी से शादी करने की इच्छा रखने वाली बालिग लड़की राखी कुमारी के साथ थानेदारी हरीश पाठक ने बेरहमी से मारपीट की थी. उसकी पिटाई से लड़की के नाक व मुंह से खून तक आ गया था. इस घटना के बाद लड़की ने मामले की शिकायत एसपी से लिखित रूप में की और उसकी काॅपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, राज्य मानवाधिकार आयोग व क्षेत्रीय डीजीपी को भेजी.
सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और लोग इसे शेयर कर कामेंट करने लगे और सरकार से कार्रवाई की मांग करने लगे. कई प्रमुख नेताओं बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन, कुणाल षाडंगी ने भी इस मामले में दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
इसके बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने मामले में कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया. डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने दारोगा का सस्पेंड कर दिया और उसके खिलाफ डीएसपी स्तर के अधिकारी को जांच सौंपी गयी, जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है. अब आगे की जांच के लिए उस पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा.
उस पर लड़की और लड़के दोनों के परिजनों के उत्पीड़न का आरोप है. हालांकि मारपीट की घटना के अगले दिन राजी-खुशी से लड़के लड़की ने शादी कर ली. दोनों बरहेट के स्वास्थ्य विभाग की काॅलोनी के रहने वाले हैं.




