कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘फेक’ न्यूज पर वेबीनार का आयोजन

कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची में ‘मीडिया लिटरेसी इन द एज ऑफ फेक न्यूज़’ विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के पत्रकारिता विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ नेहा तिवारी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने मीडिया साक्षरता के महत्व को बताते हुए कहा कि विभिन्न संचार माध्यमों का उपयोग एवं उससे प्रसारित संदेशों को ग्रहण करने से पूर्व उनकी आलोचनात्मक समझ पैदा करने पर प्रकाश डाला।

साथ ही प्रतिभागियों को फर्जी खबरों के खिलाफ खुद के बेहतर बचाव के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। पत्रकारिता से संबंधित आयामों के चर्चा के दौरान उन्होंने खबरों के संकलन, प्रसंस्करण, वास्तविक व नकली समाचारों के बीच अंतर कैसे करें इसकी उदाहरण समेत विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नकली समाचारों को सत्यापित करने वाले विभिन्न साइटों से अवगत कराते हुए कहा कि सतर्क रहें, सत्य खोजें, नकली से लड़ें तथा स्मार्ट दर्शक और जिम्मेवार नागरिक बने।

Read Also: गिरिडीह: तीन महीने से मलेशिया से नहीं आया रामेश्वर महतो का शव

कार्यक्रम को एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ शालिनी सिंह ने भी संबोधित किया और विषय से संबंधित चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सरिता मुर्मू ने किया जबकि मौके पर प्रो अंकित सिंह, प्रो पूजा सेट्टी, प्रो प्रवीण कुमार आदि शिक्षक मौजूद थे।

डॉ नेहा तिवारी का संछिप्त परिचय:

डॉ तिवारी वर्तमान में करीम सिटी कॉलेज के पत्रकारिता विभाग में अंग्रेजी की सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं, इसके पूर्व इंडिया टुडे पत्रिका समेत कई हिंदी एवं अंग्रेजी समाचार पत्रों में संपादक का कार्य भार संभाला। इसके अलावे आकाशवाणी के लिए शार्ट फ़िल्म, डॉक्यूमेंट्री आदि के निर्माण में भी अहम भूमिका अदा कर चुकी हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More