सीआइटी में एक दिवसीय वेविनार का आयोजन

नयी दिल्ली : सीआइटी के इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप औद्योगिक इंटरनेट ऑफ थिंग्स और सीएस सदस्यता अभियान विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेविनार का आयोजन हुआ. इसमें अलग-अलग इंजीनियरिंग कॉलेजों के कुल 483 प्रतिभागियों ने भाग लिया. वेविनार को मुख्य रूप से डॉ. जयंत कुमार रॉय, अध्यक्ष आ ईईई सर्किट और सिस्टम एडवांस टेक्नोलॉजीस कोलकाता व संस्थापक अध्यक्ष यूरेका साइंटेक रिसर्च फाउंडेशन ने संबोधित किया.
रॉय ने पानी की रिमोट मोनीटरनिंग के लिए स्कॉडा नेटवर्क के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आने वाले समय में निर्माण क्रांति के महत्व के बारे में बतलाया. उन्होंने उद्योग जगत के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स की महत्ता के विषय की जानकारी भी दी. वेविनार के सभी प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार सिंह ने किया. वेविनार में संस्थान के प्रो रसिका नवनीत सिंह, प्रो देव कुमार, प्रो बीसी साहा, प्रो सुमंतो भटटाचार्य, प्रो केपी दत्ता, प्रो अरबिंदो बेहरा, प्रो अंकित सिंह, आकांशा मिश्रा, प्रो रवि शंकर सिंह आदि ने विशेष रूप से भाग लिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ पल्लवी सिंह ने किया.




