सोमवार को करें यह कार्य होगी मनोकामना पूर्ण
हिन्दू धर्म में प्रत्येक माह और दिन और क्षण प्रभु स्मरण का होता है। हर समय का अपना महत्व है। प्रत्येक माह और दिन किसी न किसी देवी देवता से सम्बंधित रहता है। सनातन धर्म के अनुसार सोमवार का दिन देवों के देव महादेव का होता है। ब्रह्मावर्त पुराण के अनुसार सोमवार भगवान भोलेनाथ का स्मरण पूजन और भजन करने से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामना को पूर्ण करते हैं। आज शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा की भी पूजा की जाती है। यदि किसी बालिका का विवाह नहीं हो रहा हो तो वह सोमवार का व्रत करे, सोलह सोमवार के व्रत से करने से मनोकामना पूर्ण होती है।
दिनभर उपवास कर शाम को भगवान शिव का पूजन और चंद्र को अर्घ्य देना चाहिए। यदि आप षोडशोपचार पूजन नहीं जानते हैं तो किसी भी प्रकार के पूजन से महादेव प्रस्सन होते हैं। इसके पूजन से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। यदि कोई बच्चा बहुत ज़्यादा चंचल हो, पढ़ाई नहीं करता या मन नहीं लगता हो तब सोमवार को पंचामृत भगवान भोले पर अर्पण कर दिन में तीन बार पिलाना चाहिए। इससे आपका बच्चा बहुत अच्छा से पढ़ेगा और उसमें संस्कार भी अच्छा होगा। यदि कोई गर्भवती स्त्री इसका सेवन करती है तो बच्चा जन्म से ही कुलीन होता है और समाज परिवार का पालक होता है।
कुंडली ने यदि शनि मारकेश हो तो भी आज के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। यदि जन्मकुंडली में चंद्रमा के साथ राहु या केतु हो, चंद्रमा पाप प्रभाव में हो, चन्द्रमा दूषित हो नीच का हो या कालसर्प दोष लगा हो तो सोमवार के दिन शिव पूजन ही सरोत्तम है। आज शिव पूजन के गठबंधन करने से जल्दी विवाह होता है। शिवपुराण में स्वयम शिव ने कहा है कि दिनों में सोमवार और पत्र में बेल का पत्र बहुत प्रिय है। साक्षात काल भी सोमवार के व्रत करने वालों से डरता है। कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार हो तो सोमवार जो रुद्राभिषेक करने से जल्दी लाभ मिलता है। बेलपत्र चढाने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। वही दूध और ईख का रस अर्पण करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। आज के दिन ॐ नमः शिवाय का जाप अमोघ है।
– आचार्य प्रणव मिश्रा


