विश्व ब्राह्मण संघ ने इम्युनिटी बढाने वाली दवा का किया निःशुल्क वितरण

रांची : विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में राम भरत मिलाप समिति डोरंडा बाजार के सहयोग से और शिव होमियो हॉल के संचालक डॉक्टर शिव बचन शर्मा के मार्गदर्शन में राम भरत मिलाप समिति के कार्यालय डोरंडा बाजार; डोरंडा थाना के सामने में दोपहर 11.30 बजे से निःशुल्क इम्यून बढ़ाने हेतु होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30 का वितरण किया गया. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में लोगों में जागरूकता फैलाकर इसका वितरण किया गया. कोरोना महामारी से बचाव के बारे में भी बताया गया. यह भी बताया गया कि प्रतिदिन टहलना, व्यायाम करना, योग, प्राणायाम, सूर्य की किरणों को प्रातः लेना लाभकारी होता है.
तुलसी का सेवन, काढ़ा काली मिर्च, लोंग, बड़ी इलायची, आजवाइन, अदरक, तुलसी, गिलोय को मिलाकर पानी डालकर काढ़ा बनाएं, पी कर अपने इम्यूनिटी पावर को बढ़ाएं और कोरोना को हराएं यह बताया गया.
शनिवार को करीब 500 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया, उसके पश्चात निःशुल्क दवा दी गयी. इसमें कुछ बालक, बालिकाएं और महिलाएं भी शामिल थे. उन्होंने इस दवा को अपने परिवार के लिए लिया. सहयोग करने वालों में पूर्व मंत्री रामजीलाल शारदा, श्रीमती रेखा विजय, बी के विजय, उमेश विजय, पुरुषोत्तम दास विजयवर्गीय, किशोर विजय, मोहन विजय, हरिप्रसाद विजय, सरदार अशोक सिंह, श्याम झा, कमलेश तिवारी, गोपाल उपाध्याय, प्रकाश रंजन श्रीवास्तव, शशिकांत मिश्रा, रामदेव पांडे, स्वामी दिव्य ज्ञान, दीपक पांडे आदि शामिल थे. इस तरह का आयोजन लोकहित में पुनः किया जाएगा. विश्व ब्राह्मण संघ को डॉक्टर शिव वचन शर्मा ने कहा कि जब आप चाहेंगे, तब यहां के नागरिकों के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा का शिविर भी लगाएंगे. जनमानस ने इस अवसर का भरपूर लाभ लिया और धन्यवाद दिया.


