झारखंड के पाकुड़ में गर्भवती सहित तीन पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना को दी मात

घर में भी सोशल डिस्टेंस करेंगे फॉलो

सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों ने उपहार के साथ घर को किया विदा

पाकुड़ : गुरुवार को झारखंड के पाकुड़ जिले के कोरोना के तीन मरीजों ने बीमारी को मात देते हुए जिंदगी की जीत हासिल की। इन सभी मरीजों की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें एक गर्भवती महिला, एक पुरुष और एक बच्चा है। डॉक्टरों ने सभी को 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया है।

 

गुरुवार को आयी फॉलोअप रिपोर्ट में से तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान व अन्य पदाधिकारियों ने कोविड19 मैनेजमेंट हॉस्पिटल रिंचीं, लिट्टीपाड़ा से तीन निगेटिव आये मरीजों को जरूरी सामान, राशन कीट के साथ एंबुलेंस में बैठाकर उनके घर भेज दिया। अब सभी मरीज होम क्वारेंटाइन में रहेंगे।

 

 

डिस्चार्ज मरीजों के घर भेजते समय सिविल सर्जन ने कहा कि वह अपने घरों में अपने आप को अलग रखेंगे। उनके हर इस्तेमाल करने वाली चीज को अलग रखना होगा। किसी प्रकार की परेशानी होने पर वह स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान सभी तीन लोगों को होम क्वारेंटाइन में इस्तेमाल के लिए सभी जरूरी सामान उपहार समेत दिया गया।

(पाकुड़ से सुमीत मंडल का ब्यूरो रिपोर्ट।)

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More