आनंद कुमार ने भी अपनाया मैथेमैटिक्स गुरू आरके श्रीवास्तव का 1 रुपया गुरु दक्षिणा मॉडल

पटना: सिर्फ 1 रुपया में शिक्षा देकर सैकड़ों गरीब स्टूडेंट्स के सपने को पंख लगा चुके बिहार के आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली से तो पुरा देश रुबरु हो चुका है। अब इस 1 रुपया गुरु दक्षिणा मॉडल को सुपर 30 फेम आनंद कुमार भी अपने शैक्षणिक कार्यशैली में शामिल कर दिया है ।

सुपर 30 (Super 30) कोचिंग के नाम से विख्यात आनंद कुमार सीएससी ई- गवर्नेंस सविर्सिज इंडिया लिमिटेड (CSC e-governance Services India Ltd ) के साथ मिलकर ग्रामीण छात्रों को IIT JEE जैसी प्रमुख इंजीनियरिंग परीक्षाओं के लिये मात्र एक रुपये की फीस लेकर तैयारी करवायेंगे। ई- गवर्नेंस कंपनी ने यह जानकारी दी है। जाने माने गणितज्ञ आनंद कुमार एक खास तरह का मॉड्यूल ऑनलाइन तैयार करेंगे जिसके जरिये आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्रों को प्रशिक्षित किया जायेगा। इसके सहारे ये छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- संयुक्त प्रवेश परीक्षा (आईआईटी जेईई) परीक्षा में बैठ सकेंगे।

सीएससी ई- गवर्नेंस सविर्सिज इंडिया देशभर में करीब तीन लाख साझा सेवा केन्द्रों का संचालन करती है। इन केन्द्रों के जरिये ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में कई तरह की सरकारी सेवायें उपलब्ध कराई जाती हैं। कुमार का कहना है कि वह आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों को आईआईटी- जेईई की परीक्षा के लिये तैयार करते हैं। उन्हें एक साल तक रहने की जगह, पढ़ने की सामग्री देते हैं और उनकी माता उनके लिये खाना तैयार करती हैं।

आपको बता दें की सिर्फ 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर पिछ्ले 10 वर्षो से आरके श्रीवास्तव पढ़ाते है गणित , प्रत्येक अगले वर्ष 1 रुपया अधिक लेते है गुरु दक्षिणा। आरके श्रीवास्तव के 1 रुपया गुरु दक्षिणा मॉडल को अपना रहा अन्य शैक्षणिक संस्थाये, सैकड़ो आर्थिक रूप से गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी, एनआईटी, बीसीईसीई में सफलता दिलाकर बना चुके है इंजीनियर। वे कहते हैं कि मुझे लगा कि मेरे जैसे देश के कई बच्चे होंगे जो पैसों के अभाव में पढ़ नहीं पाते।

श्रीवास्तव अपने छात्रों में एक सवाल को अलग- अलग मेथड से हल करना भी सिखाते हैं। वे सवाल से नया सवाल पैदा करने की क्षमता का भी विकास करते हैं। रामानुजन, वशिष्ठ नारायण को आदर्श मानने वाले आरके श्रीवास्तव कहते हैं कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के युग में गणित की महत्ता सबसे अधिक है इसलिए इस विषय को रुचिकर बनाकर पढ़ाने की आवश्यकता है।

1 रुपया गुरु दक्षिणा मॉडल का शुरुआत कैसे हुआ आप भी पढ़े:

परिवार के लिए ऑटो चलाने के साथ ट्यूशन देना किया शुरू:

आरके श्रीवास्तव को लगा की ऑटो रिक्शा का इनकम परिवार चलाने के लिये पर्याप्त नहीं है क्यू न अपने आगे की पढ़ाई और गणितीय ज्ञान का उपयोग भी ट्यूशन पढाने में किया जाये ताकी कुछ पैसा और अधिक आ सके। पढ़ाई के दौरान इसी बीच आरके श्रीवास्तव को टीबी की बिमारी हो गया, स्थानीय डॉक्टर ने उन्हे 9 माह दवा खाने और रेस्ट करने की सलाह दिया। इसी दौरान आरके श्रीवास्तव घर के अगल बगल के स्टूडेंट्स को बुलाकर पढाना प्रारंभ किया, और ये कारवा आगे बढता गया। जो स्टूडेंट्स अपनी इच्छा से 100- 200 जो भी पैसा देते उसे वे रख लेते।

गरीब स्टूडेंट्स को 1 रुपया गुरु दक्षिणा में दी शिक्षा: उन्होने पढाने के दौरान देखा की कुछ ऐसे भी स्टूडेंट्स है जो 100 रुपया भी देने के योग्य नहीं है। तब उसी वर्ष उनके दिमाग में वैसे गरीब स्टूडेंट्स के लिये 1 रुपया गुरु दक्षिणा में पढाने का कांसेप्ट आया जो उसी समय से अभी तक चल रहा है।

आईआईटी, एनआईटी सहित अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करवाने वाले आरके श्रीवास्तव ने सैकड़ों आर्थिक रूप से गरीब स्टूडेंट्स के सपने को पंख लगाया। आरके श्रीवास्तव पिछले कई सालों से गरीब बच्चों को 1 रुपया गुरु दक्षिणा में शिक्षा देकर उन्हें आईआईटी, एनआईटी,बीसीईसीई सहित देश के अन्य प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओ में सफलता दिलाते रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More