कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी ने सौर ऊर्जा पर किया वेबिनार का आयोजन

रांची : कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची के विज्ञान एवं मानविकी विभाग द्वारा रविवार को ग्रामीण भारत के लिए आइओटी आधारित सौर ऊर्जा आपूर्ति विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग और छात्र जगत से जुड़े देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 800 प्रतिभगियों ने भाग लिया. वेविनार को एनआइटी, जमशेदपुर के इसीइ विभाग प्रमुख प्रो एसएन सिंंह ने संबोधित किया. उन्होंने आइओटी आधारित सौर ऊर्जा के बारे में बताया कि यह हमारे दैनिक जीवन का निहितार्थ है क्योंकि हम 5जी प्रौद्योगिकी में प्रवेश कर रहे हैं.

उन्होंने पूर्ण शहर और स्मार्ट सिटी के कामकाज में आईओटी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब घरों और कार्यालयों को स्मार्ट उपकरणों और प्रौद्योगिकी से लैस किया जाएगा. उन्होंंने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए. वेविनार का उद्घघाटन प्रिंसिपल सीआइटी डॉ डीके सिंह ने किया. समन्वय अकादमिक डीन प्रो एनके सिन्हा व मंच संचालन प्रो सुुमन लता भट्टटचार्य ने किया. वेविनार के सभी प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. तकनीकी रूप से प्रो अंकित ने वेवीनार में अपना सहयोग किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ पल्लवी सिंह, संयुक्त सचिव, सीआइटी, रांची ने किया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More