प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे कोलकाता, पश्चिम बंगाल में चक्रवात से हुई क्षति का ले रहे हैं जायजा

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात से हुई क्षति का जायजा लेने आज दिन में करीब साढे दस बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे. वहां राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी आगवानी की. उसके बाद तीनों एक हेलिकाॅप्टर से नुकसान प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए रवाना हुए. पश्चिम बंगाल में बुधवार को आये चक्रवात से व्यापक क्षति हुई है और कम से कम 80 लोगों की मौत हुई है.
पश्चिम बंगाल: पीएम मोदी CM ममता बनर्जी के साथ #CycloneAmphan से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। pic.twitter.com/vONtrbgHxw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2020
हवाई सर्वेक्षण में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बाबुल सुप्रियो, प्रताप चंद्र सारंगी व देबाश्री चौधरी भी शामिल हुए हैं. ये मंत्री तूफान प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा का केंद्र में प्रतिनिधित्व करते हैं.
अब तक हमें जानकारी मिली है कि 80 लोगों की मौत हो चुकी है: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी #CycloneAmphan pic.twitter.com/nUu1jkoyhv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2020
प्रधानमंत्री तूफान से हुई त्रासदी का जायजा लेने के बाद उच्च स्तरीय बैठक कर सकते हैं और प्रभावित इलाकों के लिए राहत पैकेज का एलान कर सकते हैं.
#WATCH: PM Narendra Modi conducts aerial survey of areas affected by #CycloneAmphan in West Bengal. CM Mamata Banerjee is also accompanying. pic.twitter.com/Da7NebJhws
— ANI (@ANI) May 22, 2020


