#CycloneAmphan अम्फान चक्रवात से ओडिशा से ज्यादा पश्चिम बंगाल को नुकसान, तसवीरों और वीडियो में देखिए कैसा है मंजर

कोलकाता : बुधवार को अम्फान चक्रवात से हुए लैंडफाॅल से ओडिशा की तुलना में पश्चिम बंगाल में क्षति हुई है. एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां लैंडफाॅल हुआ है, वहां ओडिशा की तुलना में ज्यादा नुकसान हुआ है. पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिले में लैंडफाॅल हुआ है. रास्ते में गिरे पेड़ों को काटकर मार्ग साफ किया जा रहा है ताकि आवागमन चालू हो सके.


कोलकाता के एयरपोर्ट रोड पर अनेकों पेड़ टूट कर गिर पड़े हैं, जिन्हें हटाने का काम किया जा रहा है. कई मकानों को भी क्षति पहुंची है. कोलकाता के कई हिस्सों में पानी का जमाव हो गया है, जिसे आवागमन में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.


भारतीय मौसम विभाग ने आज सुबह बताया कि पिछले छह घंटों के दौरान चक्रवात अम्फान 27 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर व उत्तरपूर्व की ओर बढ गया है. यह चक्रवात आगे कमजोर हो गया है और बांग्लादेश, कोलकाता के करीब 270 किमी दूर उत्तर व उत्तरपूर्व में वह स्थित था.


हालांकि ओडिशा के कई हिस्सों में चक्रवात के बाद आज दुकानें खुल गयी हैं और जीवन पटरी पर आता दिख रहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More