अम्फान तूफान ने अपना रूप दिखाना शुरू किया, पारादीप में गिरे कई पेड़, दोपहर बाद लैंडफाॅल की संभावना

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में एनडीआरएफ ने अम्फान चक्रवात के चलते टूटे पेड़ों व बिजली के खंभों को सड़क से हटाया है. दीघा और ओडिशा सीमा के बीच सड़क पर गिरे बिजली तारों को साफ किया गया है.
#WATCH पश्चिम बंगाल, ईस्ट मिदनापुर में NDRF #अम्फान चक्रवात के चलते जारी भारी तूफान और बारिश के बीच राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वीडियो में भारी आंधी की वजह से सड़क के बीच में गिरे पेड़ को हटाया जा रहा है। pic.twitter.com/wh1dGOjOzm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2020
भुवनेश्वर/कोलकाता : अम्फान चक्रवात ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सुपर साइक्लोन दिन के साढे 11 बजे के करीब पश्चिम बंगाल के दीघा व हतिया द्वीप समूहों से गुजरा है. दोपहर के बाद इस कारण लैंडफाॅल व भारी बारिश के आसार हैं. एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि चिंता का विषय यह है कि लैंडफाॅल किस गति से होगा. पश्चिम बंगाल में 19 और ओडिशा में 20 टीमें तैनात की गयी है.
सुबह 11:30 बजे चक्रवात अम्फान करीब 125 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दीघा (पश्चिम बंगाल) में था। दीघा, पश्चिम बंगाल और हटिया द्वीप समूह, बांग्लादेश के बीच पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों को पार करने वाला है। लैंडफॉल की प्रक्रिया दोपहर से शुरू होगी: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग pic.twitter.com/PdFcZTleKh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2020
एसएन प्रधान ने कहा कि ओडिशा सरकार के मुताबिक करीब डेढ लाख लोगों को निकाला गया है. बालासोर, भद्रक जिले इससे अधिक प्रभावित होंगे. वहां से अधिक लोगों को निकाला गया है. पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार, 3.30 लाख लोगों को निकाला गया है. दक्षिण 24 परगना, पूर्व मिनदापुर से अधिक लोगों को निकाला गया है.
ओडिशा: चक्रवात अम्फान के चलते जगसिंहपुर ज़िले में पेड़ जड़ से उखड़ गए और घर ढह गए। #CycloneAmphan pic.twitter.com/8uJk5M5Agz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2020
न्यूज एजेंसी एएनआइ ने ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर में तेज हवाएं चलने का वीडियो जारी किया है. विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ मंदिर में आज सुबह बारिश के बीच ही पूजा की गयी.
ओडिशा: बालासोर ज़िले के चांदीपुर में तेज़ हवा चलने के साथ बारिश हो रही है, चक्रवात अम्फान से आज लैंडफॉल होने की आशंका है। #CycloneAmphan pic.twitter.com/FnvDrt7QV6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2020
ओडिशा के पारादीप में 102 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं और कई पेड़ गिर गए हैं. एएनआइ ने इसकी तसवीरें शेयर की हैं.




