सूरत में फूटा प्रवासी मजदूरों का गुस्सा, बोले – मार्च की तनख्वाह नहीं मिली, न घर जाने के लिए ट्रेन-बस दे रहे हैं

सूरत : सूरत के मजदूरों का गुस्सा आज फूट पड़ा. वे सड़क पर आ गए और अपना विरोध जताया. उनकी शिकायत है कि मार्च की उनकी तनख्वाह नहीं मिली और फिर लाॅकडाउन में घर जाने के लिए उन्हें बस और ट्रेन की सुविधा भी नहीं मिल रही है. इससे उनका यह रहना मुश्किल हो गया. श्रमिकों का कहना था कि वे किसी भी तरह अपने घर जाना चाहते हैं.


विरोध जताने के लिए जब श्रमिक सड़क पर आए तो लाॅकडाउन के नियमों का भी उल्लंघन हुआ. उनको नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

प्रवासी श्रमिक अपने घर जाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं. आक्रोशित मजदूर जब उग्र हो गए और पत्थरबाजी शुरू हुई तो पुलिस ने बल प्रयोग किया. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. हालांकि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ. नाराज मजदूरांें ने सड़क पर पार्क की हुई गाड़ियों में तोड-फोड़ भी की.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More