ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन की मंगेतर मां बनीं, बेटे को दिया जन्म

लंदन : पिछले दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स मां बन गयी हैं. उन्होंने लंदन के एक अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया है. मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.


55 साल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री 32 साल की कैरी साइमंड्स लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों ने मंगनी भी कर रखी है. इसी साल फरवरी में इस जोड़े ने तब मंगनी की जब यह पक्का हो गया कि कैरी साइमंडस इस साल के मध्य तक मां बन सकती हैं.

कैरी साइमंडस ब्रिटेन के मशहूर पत्रकार व द इंडिपेंडेंड के को-फाउंडर मैथ्यू साइमंडस की बेटी हैं. कैरी साइमंडस का लगभग पूरा परिवार पत्रकारिता से संबंधित रहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More