अभिनेता इरफान खान का लंबी बीमारी के बाद निधन

मुंबई : मशहूर अभिनेता इरफान खान का आज मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया. 53 साल के इरफान खान ने अपने उम्दा अभिनय से एक अलग लकीर खींची. वे लंबे समय से पेट की बीमारी से जूझ रहे थे. 2018 में उन्हें उनकी बीमारी का पता चला. इसके बाद भारत के अतिरिक्त इंग्लैंड में भी उनका इलाज कराया गया. उनके निधन पर सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दुःख व्यक्त किया है.
इरफान खान के निधन पर सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि वे बहुमुखी प्रतिभा के अभिनेता थे. उनके निधन की खबर दुखद है. उनके निधन पर उनके परिवार, मित्रों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना.
Irfan Khan was a versatile actor. Sorry to hear about his demise. My heartfelt condolences to his family, friends and fans. Om Shanti
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) April 29, 2020
सात जनवरी 1967 को जयपुर में जन्मे इरफान खान एनएसडी के छात्र थे और 1988 से फिल्म उद्योग में सक्रिय थे. तीन दशक से अधिक लंबे कैरियर में उन्होंने एक से एक फिल्में की. पान सिंह तोमर में शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला.
अभिनेता शेखर सुमन ने भी उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है.




