कोरोना लाॅकडाउन में ओंकार मिशन झारखंड, ओडिशा, इंग्लैंड सहित कई जगह कर रहा खाद्य सामग्री का वितरण

पिठोरिया (रांची) : इंग्लैंड में पंजीकृत डिवाईन ओंकार मिशन संस्था के द्वारा कोरोना वायरस के कारण लाॅकडाउन में झारखंड और ओडिशा में राहत सामग्री का वितरण निरंतर किया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ में संस्था के सचिव राजेश नागी, रांची में सलाहकार सुजीत कुमार केशरी, ओडिशा के क्योंझर में गोवर्धन बोहरा और मयूरभंज में चंद्रमोहन मोहंता के नेतृत्व में राहत के कार्यक्रम चलाए जा रहे हंै. गौरतलब है कि मिशन के द्वारा रामगढ़ में अनाथालय, ओंकार आई हाॅस्पिटल, रांची के ओरमांझी पालू में ओंकार ओल्ड एज होम, मयूरभंज व क्योंझर में अनाथालय, स्कूल और ट्रेनिंग सेंटर चलाया जा रहा है.

वहीं, इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण हुए लाॅकडाउन में 18 मार्च से प्रतिदिन ड्राइ फ्रूट के साथ कपड़े का वितरण किया जा रहा है. इसके अलावा अस्पतालों की मांग पर सामानों की आपूर्ति की जा रही है. मिशन का लक्ष्य 35 हजार लोगों की सेवा करना है. यह कार्य निरंतर अभी जारी रहेगा. इंग्लैंड निवासी मिशन के निदेशक चरणजीज सिंह का कहना है कि मिशन 30 वर्षों से लगातार जन कल्याण के कार्यों को कर रहा है. प्राकृतिक आपदा विश्व में कहीं भी हो मिशन राहत के कार्योें में बढ़-चढ़कर भाग लेता है. कोरोना के विश्वव्यापी संकट के समय मिशन के सदस्य अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन में लगे हुए हैं, ताकि कोई भूख से न सोए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More