कोरोना : धर्म के चश्मे से महामारी को देखना गलत

आज महामारी के रूप में कोरोना ने पूरी दुनिया में अपना आतंक मचाया हुआ है, चीन के बुहान शहर से शुरू हो कर आज दुनिया के लगभग सभी देशों में प्रवेश कर चुका है और लोगों को संक्रमित कर रहा है, बड़े से बड़ा देश भी आज इस अदृश्य बीमारी के वजह से परेशान है, इटली और अमेरिका जैसे देश जो उनके हेल्थ केयर सिस्टम के लिए जाना जाता है आज वह देश भी लाचार है, सबने अपने देशों ने लॉकडाउन कर रखा है।
हमारे देश भारत में भी यह वायरस तेज़ी से पैर पसार रहा है और दिन ब दिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है, केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दूसरी फेज की भी घोसना कर दिया है। चूंकि हमारे देश में ज्यादातर मामले तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए विदेशी मौलानाओं के वजह से फैला, जिन्होंने देश के अलग- अलग कोनों में, जहां- जहां भी वह गए अपने साथ इस महामारी को भी लेते गए। इसको लेके मुसलमान समुदाय विशेष कर तब्लीगी जमात की बहुत किरकिरी भी हुई और जमकर विरोध भी हुआ।
केंद्र सरकार ने वीजा अधिनियम के दुरुपयोग के तहत इनलोगों पर केस भी दायर किया है और आगे भी कार्यवाई होने की उम्मीद है। इस बीमारी ने अपने साथ बहुत सारी मुसीबत और समस्याओं को भी अपने साथ उत्पन्न किया है, जैसे कि भुखमरी, बेरोज़गारी, आर्थिक मंदी, लेकिन इन सब के बीच एक बहुत बड़ी और भयावह मुसीबत आज हमारे देश में पनप रही है वह है धार्मिक भेदभाव। हिंदुओ द्वारा मुसलमानों के साथ भेदभाव की एक बड़ी खाई बनती जा रही है।
देश के अलग- अलग कोनों से तस्वीर और खबर सामने आ रही है कि जिसमें मुसलमान दुकानदारो से सब्जी बेचने वालों, फल बेचने वालों से लोग सामान नहीं खरीद रहे हैं उनका बहिष्कार कर रहे हैं। उनको अपने गली मोहल्ले में भी घुसने से रोक रहे हैं। आज एक बड़ी खबर आई की अहमदाबाद में एक बड़े हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के लिए वार्ड भी धार्मिक आधार पर अलग- अलग बनाए गए हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी किया जा रहा है , लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, ज्यादातर लोग इसको सही बोल रहे हैं, उनका मानना है कि मुसलमानों ने हमारे देश में कोरोना वायरस को फैलाया है तो उसके लिए इनका भी समाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए, इनको सजा मिलनी चाहिए। लेकिन इन सब के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर इस खाई को जल्द से जल्द न भरा गया तो देश की एकता और अखडता पे खतरा न उत्पन्न हो जाए?
चूंकि यह देश हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई से मिलकर बना है और सदियों से हम सब यहां रहते आ रहे हैं और इस वजह से ही हमारा देश पूरे विश्व में सबसे बड़ा लोकतत्र भी कहलाता है । विविधता में एकता यही तो हमारी ताकत है हमारा अभिमान है अगर इसमें दरार आ गया तो हमारे दुश्मन पड़ोसी मुल्क इसका फायदा उठाएंगे और हमारी शांति हमारी एकता को तोड़ने का प्रयास करेंगे जो कि इस कोरोना महामारी से भी घातक सिद्ध होगी। अतः इस आपदा की घड़ी में सरकार को आगे आना होगा, प्रधानमंत्री को आवाह्न करना चाहिए देश वासियों से कि लोग धार्मिक भेदभाव न करें और न फैलाएं। सरकार सुनिश्चित करे कि इस प्रकार की आर्थिक भेदभाव करने वालों पर कार्यवाई होगी और किसी भी हाल में देश की अखंडता को आंच नहीं आने दिया जाएगा। मेरा आग्रह देश के बुद्धिजीवी लोगों से भी है कि वह भी आगे आएं और लोगो को समझाए।
सूरज कुमार दिनकर


