रांची के अखबार : सूबे में कोरोना के पांच नए मरीज, हिंदपीढी के युवाओं ने पेश की मिसाल, अन्य खबरें

 

प्रभात खबर की आज की लीड खबर का शीर्षक है: रांची से तीन और गिरिडीह व बोकारो व गिरिडीह से एक-एक नये कोरोना मरीज मिले. अखबार ने लिखा है कि रांची के हिंदपीढी इलाके में तीन नए कोरोना मरीज मिले हैं, जो 35, 40 व 45 साल के पुरुष हैं. वहीं, गिरिडीह में एक 55 वर्षीय महिला कोरोना पीड़ित मिली है, जबकि बोकारो में 27 साल के एक युवक में कोरोना के लक्षण मिले. इस तरह राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 24 तक पहुंच गयी. रांची से एक पाॅजिटिव खबर उस मरीज के बारे में जिसके शव को तीन कब्रगाह में दफनाने से इनकार कर दिया गया था. इस खबर का शीर्षक है: हिंदपीढी के युवाओं पेश की मिसाल, देर रात खोदी कब्र, शव का नसीब हुआ अंतिम आरामगाह. अखबार ने इसमें यह भी उल्लेख किया है कि कोरोना के खौफ व पति की मौत से टूट गयी है कि कोरोना पीड़ित महिला. यह उस 55 वर्षीया महिला का जिक्र है, जिन्हें दूसरे कोरोना मरीज के रूप में चिह्नित किया गया. एक खबर है कि कोरोना पीड़ित परिवार की दो हजार रुपये तक विधायक अपनी निधि से मदद कर सकेंगे. वहीं, यह खबर भी है कि लाॅकडाउन बढाने पर आज फैसला हो सकता है और कई उद्योगों के ताले खुल सकते हैं. अखबार ने राजमहल के पूर्व सांसद सेथ हेंब्रम के निधन की खबर दी है और यह भी खबर दी है कि हटिया डेम से सप्ताह में पांच ही दिन पानी की आपूर्ति की जाएगी.

हिंदुस्तान की लीड खबर है : लाॅकडाउन टू में थोड़ी छूट की आस. अखबार की दूसरी खबर है – दहशत – हिंदपीढी में कोरोना के तीन और मरीज मिले. अखबार ने हिंदपीढी की ही खबर दी है कि मरीजों को अस्पताल लाने का विरोध किया गया और पथराव हुआ. हेमंत सरकार का एक निर्णय है कि सूबे में बेरोजगार हुए मजदूरों के परिवार को एक हजार रुपये मिलेंगे. राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना की खबर है कि देश में 51 की मौत और मरीज 9000 के पार. अखबार ने एक अच्छी खबर दी है कि 15 राज्य के 25 जिलों में संक्रमण की चेन टूटी. एक खबर है कि कोरोना के मरीजों को दवा से लेकर खाना तक पहुंचाएगा कोबोट. चाईबासा के डीडीसी आदित्य ने रोबोटिक उपकरण का आविष्कार किया है, जिसमें मनुष्य की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

दैनिक जागरण की लीड खबर है : दिल्ली-महाराष्ट्र में बिगड़े हालात. देश में एक दिन में 1200 मामले मिले हैं, जो अबतक की सबसे बड़ी संख्या है. अखबार ने यह खबर भी दी है कि राज्य में पांच नए कोरोना मरीज मिले हैं. यह खबर भी है क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन आज, सामने आ सकता है लाॅकडाउन का नया स्वरूप. अखबार ने लिखा है कि यूपी में आंकड़ा 550 के पार पहुंच गया और तमिलनाडु में जमाती मुसीबत बने. झारखंड कैबिनेट का निर्णय है कि कोरोना पीड़ितों के लिए 25 लाख तक विधायक निधि से खर्च किया जा सकता है.

दैनिक भास्कर ने अपने कवर पेज की शानदार प्रस्तुति दी है. ग्राफिक्स के जरिए समझाया है कि देशवासियों के संयम से फायदा हुआ है, भारत में लाॅकडाउन के पहले दिन 659 संक्रमित थे, 20 दिन में यह 15 गुणा बढा, जबकि अमेरिका में 21 दिन में 234 गुणा बढ गया था. एक खबर है कि शहर से बाहर अलग जमीन में दफन होगा कोरोना संक्रमित का शव. एक खबर है कि चाल साल बाद फिर हटिया डैम की राशनिंग होगी. 16 से हर सोमवार व गुरुवार को जलापूर्ति इस डैम से नहीं की जाएगी. एक खबर है कि लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए हेमंत सोरेन कैबिनेट में घंटे भर चर्चा हुई और कोई आखिरी निर्णय नहीं लिया गया व यह तय किया गया कि इस पर एजी से राय ली जाएगी. एक खबर है कि जस्टिस चंद्रचूड़ बोले दिल्ली में पहली बार रात में इतने तारे देखे, मोरों का झुंड भी देखा, वकील ने कहा – काॅश लाॅकडाउन जुलाई तक चले. यह खबर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान लाॅकडाउन से आए बदलाव पर हुई चर्चा को लेकर है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More