डिवाइन ओंकार मिशन की ओर से कचरा चुनने वालों के बीच सामग्री वितरण

 

रांची : डिवाइन ओंकार मिशन की तरफ से कचरा चुनकर अपने जीवन को व्यतीत करने वाले लोगों के बीच आज पिठोरिया, कांके इलाके में राहत सामग्री बांटी गयी. वितरित साम्रगी में चावल, आटा, तेल, नमक, साबुन इत्यादि दिया गया. मिशन के द्वारा दस घरों में सामग्री का वितरण किया गया. अभी लॉकडाउन की स्थिति में बाहर निकलने और कचरे की बिक्री करने में मुश्किलें आ रही है. इनके सामने खाने पीने की दिक्कत हो गयी है. ऐसे में ओंकार मिशन द्वारा इनके बीच सामग्री का वितरण किया गया. सामग्री वितरण करने वालों में सचिव राजेश नेगी, नीतू नेगी, एसके केसरी, महंता जी आदि शामिल थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More