सड़क हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, अपनी मांगों लेकर डटे रहे

सरायकेला: सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक की मौत हुई, जबकि तीन लोग घायल हो गये। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। तीन घंटे तक लगी इस जाम के कारण ढाई किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी।
सूत्रों के अनुसार एक भारी वाहन ने मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को धक्का मार दिया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार मजदूर नीचे गिर पड़ा और ऐन वक्त पर आ रही दूसरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर पर सवार चालक और दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। यह हादसा छोटा तान्ग्रानी मोड़ के समीप हुआ। मृतक मजदूर की पहचान 50 वर्षीया काला नायक के रूप में की गयी।
दुर्घटना सुबह के करीब सात बजे हुई। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतरकर मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने मृतक काला नायक के परिवार को पांच लाख रूपए और बच्चों की मुफ्त पढ़ाई की मांग कर रहे थे।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने लगे। हालांकि ग्रामीणों के बात नहीं मानने पर सीओ गीतांजलि कुमारी घटनास्थल पर पहुंची और विधवा पेंशन, बीस हजार रुपये और दुर्घटना पर मिलनेवाली सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाकर जाम हटवाया। लेकिन, कुछ देर बाद फिर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
जिसके बाद फिर से ग्रामीणों को समझाने की पहल शुरू हुई। इस दौरान झामुमो के सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने मृतक के क्रिया-कर्म के लिए पांच हजार रूपए की राशि मुहैया कराई। इसके अलावे थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने आठ हजार रूपए दिए। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया।


