सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ बनारस में की गंगा आरती व पूजा

 

वाराणसी : सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ वाराणसी में गंगा तट पर पूजा-पाठ किया. दोनों मां-बेटी ने गंगा आरती किया और जलार्पण भी किया. दोनों मां-बेटी इस दौरान भक्ति में विभोर दिख रही थीं.


उनके इंस्टाग्राम फोटो पर कुछ लोगों ने लिखा कि मुसलिम लोग क्या ऐसा कर सकते हैं तो इस पर एक शख्स ने जवाब दिया कि नाम से कोई मुसलमान नहीं होता. किसी ने लिखा कि हिंदू और सिख दोनों सनातन धर्म से ही हैं. उस शख्स का इशारा अमृता सिंह की सिख पृष्ठभूमि की ओर था. वहीं, एक व्यक्ति ने लिखा कि मुसलमान भी पहले हिंदू ही थी और उनका जबरन धर्मांतरण कराया गया.

मालूम हो कि सारा अली खान सैफ अली खान की बेटी हैं, जो नवाब पटौदी और शार्मिला टैगोर के बेटे हैं. सैफ की भी मुसलिम-हिंदू पृष्ठभूमि रही है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More