कोरोना को लेकर सरकार गंभीर, राज्य में वायरस से निपटने के लिए कार्य-योजना होगी तैयार

रांची: कोरोना वायरस को लेकर हेमंत सरकार ने गंभीरता जताई। साथ ही सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विचार-विमर्श कर कार्य योजना तैयार की जायेगी।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने उक्त बातों को कहते हुए बताया कि रविवार को जमशेदपुर में तीन जिले के आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग, निजी अस्पताल और टाटा मोटर्स के जीएम आदि के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार किया गया।
गुप्ता ने बताया कि बैठक में वैसे गंभीर मरीजो के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है, जिनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया हो। वहीं शहर से थोड़े दूर पर 20-20 बेड का वार्ड तैयार किया जाए, जहां पर मरीजों की जांच की जा सके और उन्हें डॉक्टर अपनी देख-रेख में रख सके। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने शहर की सफाई-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जा रहे होने की बात कही।
वहीं, विपक्ष द्वारा सरकार की उदाशीनता वाले बयान पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि पहले जब वे काम करते थे, तब आवाज़ भी नहीं आती थी और हम आहें भी भरते है, तो चर्चा हो जाती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस दीर्घकालीन सत्र को हास्यास्पद बना दिया है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।


