अनेक अवसरों पर कांग्रेस ने किया लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन: दीपक प्रकाश

रांची: भाजपा के विभिन्न नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को राज्यसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दीपक प्रकाश की जीत दो सौ प्रतिशत सुनिश्चित है। प्रकाश पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता है जिनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और मजबूत होगी। साथ ही विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दीपक प्रकाश की जीत, पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ताओं की जीत होगी। प्रकाश को पार्टी के विधायकों के अतिरिक्त सहयोगी दल का भी समर्थन प्राप्त है।
इनके अलावे राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी सांसद अरुण सिंह ने दीपक प्रकाश को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आवश्यकता से अधिक मत प्राप्त कर उच्च सदन के सदस्य बनेंगे।
मौके पर सिंह ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्यासी देकर लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 18 विधायकों के बल पर प्रत्यासी उतार रही है, जो जीत के लिए आवश्यक मत से बहुत कम है। जबकि, जेएमएम ने पहले ही अपने उम्मीदवार को घोषित करते हुए नामांकन भी दाखिल कर लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रकाश के नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी भी मजबूत होगी साथ ही झारखंड के मुद्दे प्रमुखता से देश के उच्च सदन में भी उठेंगे। इसके बाद राज्यसभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश ने नामांकन के बाद कहा कि भाजपा ही एकमात्र कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया। यह उनका ही नही, बल्कि प्रदेश के हज़ारों कार्यकर्ताओ का सम्मान है।
कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवार दिये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक ने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है।इस पार्टी ने अनेक अवसरों पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। देश में आपातकाल लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय है।
नामांकन के पूर्व पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक अनंत ओझा के आवास पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, डॉ रविन्द्र राय, लक्षमण सिंह, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज सिंह, हेमंत दास, कमाल खान, प्रतुल शाहदेव, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, सतीश सिन्हा, अमित सिंह, बालमुकुंद सहाय, उषा पांडेय, आरती सिंह, लक्ष्मी कुमारी, राज श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, कल्याणी शरण, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, प्रेम मित्तल, अजय राय, हरविंदर सिंह बेदी, केके गुप्ता, अभिषेक सिंह, अमरनाथ चौधरी, मनोज साहू, सुनील साहू, चुन्नू मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।


