बिहारशरीफ से टाटा जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

रांची: राजधानी के बुंडू प्रखंड में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। बिहारशरीफ से जमशेदपुर जा रही बस ने बुंडू में तड़के एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आकर बस में बैठे दो लोगों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी। इसके अलावा दर्जनों घायल हो गये।
यह दुर्घटना तड़के तीन बजे रांची से टाटा के बीच एनएच 33 पर आस्था होटल के नजदीक हुई। दुर्घटनाग्रस्त बस पावापुरी तड़के बिहारशरीफ से टाटा जा रही थी। दुर्घटना में घायल हुए कई यात्रियों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. इस दुर्घटना में काफी संख्या में बच्चे और महिलाएं घायल हुई हैं।


