होली मिलन समारोह में छात्र-छात्राओं ने किया हुड़दंग

रांची: रांची विश्वविद्यालय परिसर में आज पीजी छात्र संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही नृत्य-संगीत का भी आयोजन हुआ।

संघ के अध्यक्ष सुधीर महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को एक जगह एकत्रित कर त्योहार मनाना है, ताकि एक दूसरे के प्रति स्नेह एवं भाईचारा का भाव बढ़े। वहीं, संघ के सचिव अनिकेत अमन ने कहा कि छात्र जीवन ख़ास कर पीजी के छात्रों में पढ़ाई के साथ-साथ कैरियर का काफी तनाव होता है। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर उनका तनाव कम करना संघ का उद्देश्य है।

आज के इस होली मिलन समारोह में रांची विश्वविद्याल छात्र संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार, परिसर छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर महतो, उपाध्यक्ष दिव्या पाठक, सचिव राहुल मुंडा, संयुक्त सचिव अनिकेत अमन, स्वर्णिम, श्याम, सुशांत, ऋचा, सुनील, आह्विन, एकता संग सैकड़ों छात्र-छात्राएं सम्मलित हुए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More