गुरुनानक स्कूल परिसर में शबद कीर्तन का हुआ आयोजन

रांची: राजधानी के गुरुनानक स्कूल परिसर में आज शबद कीर्तन एवं अंतिम अरदास का आयोजन किया गया। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी भी इस दौरान मौजूद रहे। इसी बीच उन्होंने अपनी माता अमृत कौर की आत्मा की शांति के लिए सेठी सहित उपस्थित नेताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रार्थना की एवं लंगर का वितरण किया गया।
इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, एवं सांसद संजय सेठ ने मुख्यालय से बाहर होने के कारण संदेश भेजकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक संदेश भेजकर प्रार्थना की।
इस अवसर पर रांची विधायक सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, डॉ सूर्यमणि सिंह, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, गोपाल सोनी, आरती सिंह, अन्नू लकड़ा सहित बड़ी सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।




