झामुमो के जिला समिति की बैठक में हुई पंचायती चुनाव पर चर्चा

रांची: राजधानी के लालपुर स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में पार्टी के रांची जिला समिति की बैठक हुई। इस बैठक को जिलाध्यक्ष मुशताक आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि सात मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन बरियातु स्थित केन्द्रीय कार्यालय में दोपहर दो बजे से किया जाएगा।

इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही कई पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। इसके अलावे बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा किया गया। जिसमें अधिक से अधिक पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और जिला परिषद सदस्य की जीत सुनिश्चित करने पर रणनीति बनाया गया।

आज के इस बैठक में केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ हेमलाल कुमार मेहता, झामुमो राँची महानगर के पूर्व अध्यक्ष राशरण विश्वकर्मा, सह सचिव रवि महली, रविन्द्र नाथ मुण्डा, संयुक्त सचिव बीरू साहु, जिला प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, मीडिया सेल के वसीम खान, बिरीश मिंज, सुजीत कुजुर, परवेज आलम, शान्ति तिर्की, नयनतारा उरांव, सालो देवी, अंजली कच्छप, उषा उरांव, हनीफ अन्सारी, सुनीता लिंडा, राकेश वर्मा, सन्नी खान , माईकल रूण्डा, हेरमन लकडा, अदिव असरफी, दीपक तिर्की आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More