अर्मेनिया ने किया भारत के साथ रक्षा सौदा, 290 करोड़ रूपए का हथियार देगा भारत

नई दिल्ली: भारत 290 करोड़ रूपए का हथियार अर्मेनिया को बेचेगा। दरअसल, भारत ने अर्मेनिया के साथ रक्षा सौदा किया है, जिसके तहत भारत रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (भेल) द्वारा 40 मिलियन डॉलर के हथियारों को बेचेगा।

सूत्रों के अनुसार मेक इन इंडिया के तहत निर्माण किये गये ‘स्वाति वेपन लोकेटिंग रडार’ सिस्टम शामिल है।जानकारी के अनुसार इस रक्षा सौदे को रूस और पोलैंड को पछारते हुए हासिल किया। इस सौदे के तहत भारत चार स्वाति लोकेटिंग रडार अर्मेनिया को सौंपेगा, जो कि पचास किलोमीटर तक के रेंज में दुश्मन के हथियारों का सटीक पता लगा सकता है। साथ ही यह रडार सिस्टम एक साथ विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग हथियारों से दागे गए कई प्रोजेक्टाइल को पता लगा सकता है। भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर इसी रडार का उपयोग कर रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More