अब मेघालय में सीएए के सवाल पर हिंसा, दो की मौत, शिलांग के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लागू

शिलांग : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अब मेघालय में हिंसा हुई है. द वायर के अनुसार, मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और इनर लाइन परमिट के समर्थन को लेकर खासी स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्यों और गैर आदिवासियों के बीच झड़प हुई. इस दौरान दस लोगों को चाकू मारा गया था, जिसमें दो की मौत हो गयी. यह झड़प शनिवार को हुई थी. झड़प के दौरान हुई मौत के बाद शेला और शिलांग के कुछ हिस्सों कर्फ्यू लगा दिया गया है.

राज्य के छह जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक जारी है. इससे पहले शुक्रवार को ईस्ट खासी हिल्स जिले के इचामाति इलाके में केएसयू और गैर आदिवासियों के बीच झड़प में एक स्थानीय टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गयी थी.

मेघालय के राज्यपाल तथागत राॅय ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. उन्होंने बयान जारी कर कहा कि मैं मेघायल के सभी नागरिकों आदिवासी व गैर आदिवासियों से शांत रहने की अपील करता हूं. वे न अफवाह फैलाएं और न ही उस पर ध्यान दें. मेघालय के गृहमंत्री एम रिमबुई ने घटना की ंिनंदा की है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More