गाँव के खाली पड़े मकान से बरामद की गयी युवती की लाश

रांची: राजधानी के बुढ़मू थाना के अंतर्गत मुरवे गाँव में बुढ़मू-मांडर रोड के किनारे खाली पड़े मकान में एक महिला का शव मिला। शव की पहचान मुरवे निवासी बसंती केरकेट्टा के रूप में हुई। खाली पड़ा मकान जुगना मुंडा का है।

जानकारी से पता चला है कि मृतका के पति जलेश्वर मुंडा के चाचा गोकुल मुंडा जब घर से सरना चौक की ओर निकले, तब उनकी नज़र खाली पड़े मकान में युवती को औंधा लेटा देखा। जब उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर जब उसके नजदीक गये, तब उन्होंने अपने भतीजे की पत्नी के रूप में पहचान की। जिसके बाद इसकी खबर बुढ़मू पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया।

युवती के शव को देखकर पहली दृष्टया में यही अंदाजा लगाया गया कि पहले उसे बुरी तरह पीटा गया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी। पति से पूछताछ किये जाने पर पता चला कि उसकी पत्नी पिपराटोली स्थित मायके जाने के लिए घर से निकली थी। वहीँ जब मृतका के माँ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बेटी ने फोन किया था, मगर घर आने की सूचना उसने नहीं दी थी। पुलिस पोस्टमॉर्टेम के रिपोर्ट के आने का इन्तेजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। हालाँकि यह भी आशंका जताई जा रही है कि मृतका किसी अवैध सम्बन्ध का हिस्सा हो सकती है, जिस कारण उसकी हत्या हुई हो।

 

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More