रिटायरमेंट के बाद भी राजबाला ने खाली नहीं की आवास, भवन विभाग किराये वसूलने की तैयारी में

रांची: भवन विभाग द्वारा पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा से सरकारी आवास के किराए को वसूला जाएगा। पूर्व मुख्य सचिव वर्ष 2019 के फरवरी माह में रिटायर हो गयीं थी, लेकिन उन्होंने अबतक आवास को खाली नहीं किया है। नियमानुसार रिटायर होने के दो माह के भीतर सरकारी आवास छोड़ना होता है। लेकिन उन्होंने एक साल बीतने के बाद भी आवास नहीं खाली की हैं, जिस कारण से भवन विभाग उनसे बाज़ार भाव से 15 गुना ज्यादा भाड़ा वसूल सकता है। अगर ऐसा होता है तो वर्मा को सात लाख रूपए के करीब भुगतान करना होगा।

साथ ही यह आवास कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को आवंटित किया गया है। ऐसी स्थिति में विभाग राजबाला वर्मा को आवास खाली करने के लिए चिट्ठी भेजेगी। वहीँ भाड़ा नहीं मिलने पर उनकी पेंशन से पैसा वसूला जाएगा। इसके अलावा रांची भवन प्रमंडल टू के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि इस सम्बन्ध जब उन्हें कोई निर्देश मिलेगी, तभी वे कार्रवाई करेंगे।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More