हेमंत ने दिया दिव्यांग पेंशन के मामलों को जल्द हल करने का निर्देश

रांची: गुरुवार के दिन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कांके रोड रांची स्थित आवास पर फरियादियों का तांता लगा रहा। इस दौरान सीएम ने उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। विभिन्न जिलों से आये फरियादियों में बड़ी संख्या महिलाओं की थी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की शिकायतों के निस्तारण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। वहीँ पानी, बिजली, सड़क इत्यादि समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने सम्बंधित अफसरों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दी।


