#AngreziMedium इरफान खान के शानदार अभिनय से सजी अंग्रेजी मीडियम का ट्रेलर लांच, आप भी देखिए

Angrezi Medium Trailer

मुंबई : इरफान खान एक बार अपने अभिनय से सबको चकित करने को तैयार हैं. इरफान खान, करीना कपूर, डिंपल कपाड़िया, पंकज त्रिपाठी, रणबीर शौरी, किकू शारदा, दीपक डबरियाल के अभिनय से सजी फिल्म अंग्रेजी मीडियम का ट्रेलर आज लांच हो गया. इस ट्रेलर में इरफान खान पैसों की कमी से जूझते एक ऐसे पिता के रूप में दिख रहे हैं, जो हर हाल में लंदन के महंगे शिक्षण संस्थानों में अपनी बेटी को पढाना चाहता है. यह फिल्म 2017 के हिंदी मीडियम फिल्म का सिक्वल है.

स फिल्म के ट्रेलर में इरफान खान अपनी बेटी के स्कूल के फंक्शन में मंच से टूटी-फूटी अंग्रेजी में संबोधित करते दिखते हैं और फिर यह कहते हैं बस मुझे इतनी ही अंग्रेजी आती है. दो मिनट 55 सेकेंड के इस फिल्म के ट्रेलर में वह सबकुछ है, जो भारतीय फिल्मों में होता है: ड्रामा, हंसी, मनोरंजन.

यह फिल्म होली के बाद 20 मार्च को थियेटर में रिलीज होगी. यानी सवा महीने बाद. दिनेश विजान से इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म का निर्देशन किया है होमी अदजानिया ने. नीचे फिल्म का ट्रेलर आप देखें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More