चिकित्सकों एवं दवा विक्रेताओं को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया व्हाट्सएप नंबर

रांची: बुधवार को रिम्स के ऑडिटोरियम में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम के दौरान निजी अस्पतालों के संचालक, चिकित्सक और थोक एवं खुदरा दवा विक्रेताओं के साथ संवाद की। इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी समस्याएं बताई।

लोगों से बातचीत कर लेने के बाद गुप्ता ने मीडिया से कहा कि सबको साथ मिलकर काम करना है, चाहे वो डॉक्टर हो या मंत्री। इस कार्यक्रम का आयोजन भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने के लिए किया गया। साथ ही मंत्री ने अपना व्हाट्सएप डॉक्टरों को एवं थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को दिया। जिसपर उन्होंने कहा कि किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई गलत करता है तो आप इस व्हाट्सएप नम्बर पर जानकारी दे सकते हैं।  आपके नाम को गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि हर जगह थोड़ी बहुत गड़बड़ी होती है, जिसको दुरुस्त करने की कोशिश की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More