मोहाली में बिल्डिंग गिरी, कई फंसे, राहत बचाव कार्य जारी

 

मोहाली : पंजाब के मोहाली में आज एक तीन मंजिला इमारत धराशायी हो गयी. मोहाली के एसडीएम हिमांशु जैन के अनुसार, यह दुर्घटना दिन के करीब साढे 11 बजे घटी. इस हादसे में कई लोग दब गए, जिनमें दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. वहीं, अभी भी छह से सात लोगों के अंदर दबे होने की संभावना जतायी गयी है. एनडीआरएफ की टीम एवं अन्य कर्मी राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं और फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More