रांची में होगा गेल द्वारा पैदल चाल का आयोजन, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण पर ज़ोर

रांची: राजधानी के जगन्नाथ एचईसी मैदान में 9 फरवरी को गेल लिमिटेड द्वारा 3.5 किलोमीटर तक का पैदल चाल आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन सुबह 9:30 बजे प्रारंभ होगा। प्रेस को संबोधित करते हुए के बी सिंह ने कहा कि पैदल चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए, क्योंकि चलना ना सिर्फ सेहत के लिए उत्तम है, बल्कि इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और सीमित संसाधन की बचत भी होगी। उन्होंने बताया कि अभियान का एक यह भी उद्देश्य है कि प्रतिभागियों को पेट्रोलियम उत्पाद के संरक्षण हेतु संवेदनशील बनाया जाए।
इस समारोह के लिए निःशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। प्रथम हजार प्रतिभागियों को प्रतिभागी किट भी प्रदान किया जाएगा।


