कैंब्रिज इंस्टीट्यूट के 11 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन

रांची: राजधानी के कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नाॅलाॅजी के 11 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन हुआ है। सेलेक्शन नोएडा की कंपनी ओमेगा अप्लायंश प्रा. लिमिटेड ने किया है। इनका चयन ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अमित कुमार तिवारी, अंकित कुमार शर्मा, राम जी उपाध्याय, विशाल मेहता, प्रेम कुमार साहू हैं। 

वहीँ इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के रितेश कुमार, मधुरेश कुमार, श्रीकांत कुमार, चंदन भारद्धाज व इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के रिचा कुमारी व सुमित कुमार का नाम शामिल है। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के प्रो. इंचार्ज के.पी दत्ता ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों का जाॅब लोकेशन नोएडा होगा। वहीँ, इनका सालाना पैकेज 2 लाख रूपये होगा। कंपनी के एच.आर जूबी सबा एंव पलक रस्तोगी ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर सौंपा।

मौके पर प्रभारी प्राचार्य डा. ए भट्टाचार्य, डा. पल्ल्वी सिंह, प्रो.रशिका नवनीत सिंह, कृष्णा शशि, प्रो. अंकित सिंह, प्रो. सरीता मूूर्मु आदि लोग मौजूद थे। कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सचिव अभिषेक सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More