प्रेस क्लब में निमित्त संस्था द्वारा प्रेस-वार्ता का आयोजन, 137 जोड़ों की होगी सामूहिक विवाह
रांची: राजधानी के प्रेस क्लब में गुरुवार को निमित्त संस्था द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ निकिता सिन्हा ने बताया कि रांची में 137 जोड़े की सामूहिक विवाह हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और लायंस क्लब के सहयोग से होगा। यह कार्यक्रम 9 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की सांस्कृतिक मूल्य में किसी पुरुष और महिला को बिना वैवाहिक बंधन के साथ रहने की अनुमति नहीं है। इसके विपरीत ढुकु ऐसा परंपरा है, जो झारखंड के अनेक जिलों में प्रचलित है। ढुकु एक ऐसी परंपरा है, जिसमें इस तरह की महिलाओं को पूरे गांवों को भोजन कराना पड़ता है। वहीँ उनके मरने के बाद गाँव के कब्रगाह में जगह भी नहीं मिलती।




